नई दिल्ली मदरसा आधुनिकीकरण बोर्ड के सभापति हाजी मोहम्मद ने काको मजा पर टेका माथा


काको (जहानाबाद)
गया से पटना जाने के दौरान जहानाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य एवं। नई दिल्ली मदरसा आधुनिकरण बोर्ड के सभापति हाजी मोहमद ने काको में ऐतिहासिक बीबी कमल के मजार पर माथा टेक राज्य और देश में अमन शांति और भाईचारा के लिए दुआ की। बाद में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी विधान सभा चुनाव पर विचार करते हुए सभी के राय जानी ।उपस्थित नेताओं ने कहा कि जहानाबाद में कांग्रेस आज भी मजबूत है और पार्टी को एक भी सीट पर जरूर लड़ना चाहिए ।उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी बातों को आलाकमान तक जरूर पहुंचाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि आपलोग चुनाव की तैयारी करे और डबल इंजन को हटाकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाए ।मिलने बालों में जिला कांग्रेस के प्रवक्ता प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह पूर्व उपाध्यक्ष कन्हाई शर्मा पूर्ण अध्यक्ष प्रोफेसर खलील अंसारी बेसिमुलहक रुस्तम आबिद मजीद इराकी तबरेज आलम प्रेम कुमार रामजी प्रसाद गौरी शंकर यादव।

