देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री ने अशोक राजपथ पर कारगिल चौक (गांधी मैदान) से साइंस कॉलेज भाया पी०एम०सी०एच० डबल डेक फ्लाईओवर का किया लोकार्पण



पटना, 11 जून 2025

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 422 करोड रुपये लागत से निर्मित अशोक राजपथ पर कारगिल चौक (गांधी मैदान) से साइंस कॉलेज भाया पी०एम०सी०एच० डबल डेक फ्लाईओवर का कारगिल चौक के पास आयोजित कार्यक्रम स्थल पर फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कारगिल चौक से साइंस कॉलेज और साइंस कॉलेज से कारगिल चौक तक डबल डेक फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डबल डेक फ्लाईओवर पर रूककर पी०एम०सी०एच० से इसके कनेक्टिविटी के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डबल डेक फ्लाईओवर बहुत अच्छा बना है। इस पथ के निर्माण से अशोक राजपथ में जाम की समस्या से निजात मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुगम होगी।

ज्ञातव्य है कि डबल डेक फ्लाईओवर का कार्य प्रारम्भ जनवरी, 2022 में हुआ था, जिसका निर्माण पूर्ण हो गया है। इस पथ का निर्माण अशोक राजपथ के ऊपर दो लेयर (डेक) में किया गया है, जो गांधी मैदान के पास कारगिल चौक से प्रारम्भ होकर पी०एम०सी०एच० होते हुए साइंस कॉलेज तक जाता है। एलिवेटेड कॉरिडोर के ऊपरी डेक (टीयर-II) की लम्बाई 2175.50 मीटर है जो गांधी मैदान से साइंस कॉलेज तक जाता है। ऊपरी डेक (टीयर-II) गांधी मैदान से साइंस कॉलेज की तरफ जानेवाले यातायात के लिए है। नीचे के डेक (टीयर-1) की लम्बाई 1449.30 मीटर है जो पटना कॉलेज से गांधी मैदान की तरफ बी०एन० कॉलेज मेन गेट तक आता है। नीचे के डेक (टीयर-1) पटना कॉलेज से गांधी मैदान की तरफ जाने वाले यातायात के लिए है। डबल डेक पथ से पी०एम०सी०एच० को संबद्धता प्रदान करने हेतु (टीयर-1) एवं (टीयर-II) दोनों तलों से प्रावधान किया गया है। इस पथ के डेक की चौड़ाई 8.5 मीटर है।



कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार, विधायक श्री अरूण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, विधान पार्षद श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी० कार्तिकेय धनजी, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शीर्षत कपिल अशोक, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार, राजकीय उर्दू पुस्तकालय के चेयरमैन श्री अरशद फिरोज, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविन्द कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!