माननीय मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को दी मई माह की सौगात, 271 करोड़ 15 लाख की राशि का डीबीटी के माध्यम से राज्यभर के लाभुकों को किया गया अंतरण


*जहानाबाद जिले के 1.33 लाख से अधिक पेंशनधारियों को मिली मई माह की पेंशन**
जहानाबाद
पटना स्थित ‘संकल्प’ से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत 271 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लाभुकों के खातों में अंतरित की गई। इस अवसर पर राज्यभर के लाभार्थियों के साथ-साथ जिलों के पदाधिकारीगण भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से जुड़े।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण हैं और इनका लाभ राज्य के वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि योजनाओं की जानकारी हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे तथा पात्र व्यक्ति छूटे नहीं।
*जहानाबाद जिले के 1.33 लाख से अधिक पेंशनधारियों को मिली मई माह की पेंशन*
सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा बताया गया कि जहानाबाद जिला के 132971 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए आज डीबीटी के माध्यम से लगभग 5 करोड़ से ज्यादा रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। इस राशि में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निम्नलिखित वितरण शामिल है:
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना – 60,780 लाभुकों को ₹2.50 करोड़
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना – 34,657 लाभुकों को ₹1.45 करोड़
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – 16,425 लाभुकों को ₹65 लाख
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना – 5032 लाभुकों को ₹20 लाख
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना – 266 लाभुकों को ₹1 लाख
बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना – 17022 लाभुकों को ₹67 लाख
*जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को दी शुभकामनाएं, आमजन से की अपील*
इस अवसर पर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष से जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय, अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, डीआरडीए निदेशक समेत अन्य पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। जिले के कई पेंशनधारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
जिला पदाधिकारी महोदया ने जिले के सभी पेंशनधारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना वृद्धजन, विधवा महिलाएं एवं दिव्यांगजनों के लिए सरकार की समर्पित पहल है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रखंड स्तर पर आरटीपीएस केन्द्रों पर आवेदन करें तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
*जनहित में जानकारी: प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं एवं आवेदन प्रक्रिया*
1. *मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना*
आयु 60 वर्ष या अधिक, बिना अन्य सरकारी पेंशन
लाभ: ₹400 प्रति माह
आवेदन: www.sspmis.bihar.gov.in पर ऑनलाइन या RTPS केन्द्र
2. *इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS)*
आयु 60–79 वर्ष: ₹400 | 80+ वर्ष: ₹500
BPL परिवार हेतु
3. *इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (IGNWPS)*
विधवा महिला, उम्र 40+ वर्ष, BPL परिवार हेतु
लाभ: ₹400 प्रति माह
4. *लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (LBSSPS)*
आयु 18+ वर्ष, विधवा महिला, आय ₹60,000 या BPL
लाभ: ₹400 प्रति माह
5. *इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना (IGNDPS)*
80%+ दिव्यांगता, BPL परिवार हेतु, 18+ वर्ष
लाभ: ₹400 प्रति माह
6. *बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना (BSDPS)*
40%+ दिव्यांगता या तेजाब हमले से पीड़ित, कोई आय बाध्यता नहीं
लाभ: ₹400 प्रति माह

