देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
मानिकपुर पुलिस ने मारपीट के चार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

रिपोर्ट, संजय सोनार
कुर्था (अरवल) स्थानीय मानिकपुर थाना क्षेत्र के कृपा बिगहा गांव से मारपीट के चार आरोपी को मानिकपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी। इस संबंध में मानिकपुर थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र के कृपा बिगहा गांव में बिगत दिनों भूमि विवाद को लेकर मारपीट कर दी गई थी। जिसमें प्रथम पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ जबरदस्त मारपीट कर दी जिसमें कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हालांकि दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन एक पक्ष के लोग को ज्यादा चोटे आई थी जिसको लेकर दूसरे पक्ष के राजकुमार रंजन, रामबाबू यादव ,मंटू कुमार ,व विद्यासागर कुमार को मानिकपुर थाना कांड संख्या 46/ 2025 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट के सभी चार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी गई।

