लोजपा (रामविलास) ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, 29 जून के बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर तैयारियां तेज

जहानाबाद
जहानाबाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आगामी 29 जून को नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित होने वाले “बहुजन भीम संकल्प समागम” को लेकर जिले में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में जिला अतिथि गृह में जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष रानी चौधरी ने कहा कि “29 जून का दिन बहुजन समाज के लिए ऐतिहासिक होगा। इस दिन देश के बहुजनों को एक नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। आज देश में बहुजन समाज का नेतृत्व करने वाला कोई नहीं है और पूरा देश एक मजबूत नेतृत्व की तलाश में है। राजगीर में होने वाली यह रैली उस दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।” उन्होंने दावा किया कि जहानाबाद जिले से करीब 25 हजार कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए राजगीर रवाना होंगे।
प्रेस वार्ता को प्रदेश महासचिव संजय चौधरी, बक्सर जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पटना जिला अध्यक्ष चंदन यादव ने भी संबोधित किया। सभी नेताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठन की मजबूती और बहुजन समाज की भागीदारी को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
मौके पर आरा जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, कैमूर जिला अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव, प्रदेश महासचिव विनीता सिंह, प्रदेश महासचिव सोनू मुखिया, प्रदेश सचिव कुंदन शर्मा, लोजपा नेता सत्येंद्र शर्मा, जिला महासचिव अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष संसदीय बोर्ड निरंजन कुमार, युवा जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा, युवा नेता सनी चौहान, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार समेत सभी प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।
नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह कार्यक्रम बहुजन एकता, सामाजिक न्याय और समावेशी समाज निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा।



