कुपोषण के विरुद्ध सशक्त पहल — पोषण पुनर्वास केंद्र में आयोजित उन्मुखिकरण कार्यक्रम


*कुपोषण से मुक्ति और स्वस्थ बचपन की ओर एक और सशक्त कदम*
जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा 11 जून, 2025 को आयोजित मासिक समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निदेशों के आलोक में, दिनांक 15 जून, 2025 को घोषी प्रखंड स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में एक उन्मुखिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला समन्वयक (राष्ट्रीय पोषण अभियान), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (जहानाबाद ग्रामीण, काको, मखदुमपुर-सह-हुलासगंज, मोदनगंज), सभी परियोजनाओं की महिला पर्यवेक्षिकाएँ, एवं प्रखंड समन्वयक (NNM) ने भाग लिया।
*3103 अतिकुपोषित बच्चों की पहचान — पुनर्वास केंद्र से जुड़ाव का प्रयास*
जहानाबाद जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से कुल 3103 अतिकुपोषित बच्चों की पहचान की गई है।
इन बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में पंजीकृत किया जाता है, जहाँ उन्हें संपूर्ण देखभाल के साथ-साथ पौष्टिक आहार एवं आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराई जाती है।
*समेकित बाल विकास परियोजना (ICDS) की सतत पहल*
ICDS, जहानाबाद द्वारा निम्नलिखित गतिविधियाँ कुपोषण उन्मूलन हेतु की जा रही हैं:
आंगनवाड़ी सेवाओं का सुदृढ़ीकरण
गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान हेतु विशेष शिविर
एनआरसी में रेफरल व पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करना
माताओं की पोषण साक्षरता हेतु सामुदायिक गोष्ठियाँ व परामर्श
