केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग में तृतीय दिवस की प्राचार्य बैठक संपन्न



गया जी।केंद्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के बोधगया में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक प्राचार्य सम्मेलन का तीसरे दिन का सम्मेलन उपायुक्त अनुराग भटनागर की उपस्थिति व सहमति से प्रातः 9:00 बजे शुरू हुआ और प्रथम सत्र में पटना संभाग के प्रशासनिक अधिकारी भीम कुमार ने प्रशासनिक मुद्दों पर अपनी बातें सम्मेलन में पालन हेतु रखी है| तत्पश्चात आई.आई.एम. बोधगया के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर विट्ठल रंगन एस. द्वारा प्रबंधन तथा शिक्षा में लीडरशिप विषय पर गहन विचार विमर्श के लिए बातें बताई गई है| दूसरे सत्र की शुरुआत में ऋषिरमन प्राचार्य, पीएम केंद्रीय विद्यालय, दरभंगा ने समागम पोर्टल पर अपडेशन के बारे में अपना प्रदर्शन सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा जो ज्ञानवर्धक रहा है| राजीव रंजन, उप प्राचार्य, पीएम श्री के वि बेली रोड ने सभी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच को विकसित करने पर ज्ञानवर्धक बातें रखी है ।अशद अली खान, प्राचार्य केवि कटिहार ने सम्मेलन में फ्लैगशिप कार्यक्रम, एसीपी, जिज्ञासा,तरुणोत्सव, पुस्तकोपहार, विद्या प्रवेश एन.सी.एस.सी, प्रयास कार्यक्रम, एक भारत श्रेष्ठ भारत, युवा संसद, फिट इंडिया पर महत्वपूर्ण विचार रखें|
पटना संभाग में इस वर्ष अच्छे परीक्षा परिणाम व अच्छी पी.आई. देने वाले प्राचार्यों में ए.के. श्रीवास्तव, प्राचार्य, केवि औरंगाबाद, स्निग्धा आनंद, प्राचार्य, पीएम श्री केवि खगौल, विवेक किशोर, प्राचार्य, राजगीर, मुदित वाजपेई, प्राचार्य, केवि नबीनगर, सुबोध प्रियदर्शी प्राचार्य, के.वि. बिहटा, एम.पी सिंह, प्राचार्य, पीएम. केंद्रीय विद्यालय, कंकड़बाग, रूपाली परिहार, प्राचार्य, केवि मुजफ्फरपुर, एम.के. सिंह, प्राचार्य केवि बेली रोड, हेमंत साहू, प्राचार्य केवि सिवान, अशद अली खान, प्राचार्य, केवि कटिहार, पंकज अग्रवाल, प्राचार्य,जवाहर नगर रजनीश कुमार त्रिपाठी, केवि गढ़हरा, श्री ए.के गुप्ता, प्राचार्य, पीएम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 गया, राजेश श्रीवास्तव, प्राचार्य, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- 2 गया को सम्मानित किया गया एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले संभाग के 80 शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उपायुक्त ने पुरस्कृत किया है |इस अवसर पर सत्र 2024-25 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया है।पटना संभाग के उपायुक्त द्वारा संभाग के सहायक आयुक्त मनीष कुमार प्रभात, श्री पी. मण्डल एवं रंजना बरफाल तथा प्रशासनिक अधिकारी भीम कुमार को भी उनके उत्कृष्ट सहयोग व कार्य के लिए सम्मानित किया गया है | समापन के अवसर पर उपायुक्त ने सभी प्राचार्यों व अन्य प्रतिभागियों को सत्र 2025-26 में अच्छी मेहनत करने की प्रेरणादायक बातें कहीं हैं| सहायक आयुक्त रंजना बरफाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य, ए.के. गुप्ता,केवि क्रमांक-1 ,गया तथा प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव केवि क्रमांक-2,गया को इस सम्मेलन की व्ययस्था मे सहयोग देने के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं आभार व्यक्त किया है |
