केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में बोधगया टोल प्लाजा पर ,आम जनता की सुविधा हेतु अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रबंधन से हुआ चर्चा



गयाजी
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी के केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के सांसद प्रतिनिधि रोमित कुमार के नेतृत्व में बोधगया स्थित एनएच-22 टोल प्लाजा के प्रबंधक एवं पदाधिकारियों से मुलाकात हेतु गया है।
प्रतिनिधिमंडल में शेरघाटी अनुमंडल प्रतिनिधि मो. टुटु खान, सदर अनुमंडल प्रतिनिधि इंजीनियर नंदलाल मांझी, पार्टी के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, प्रदेश सचिव अनिल यादव, वरीय नेता असद परवेज, संतोष सागर, एवं राकेश कुमार शामिल थे।
इस बैठक का उद्देश्य टोल प्लाजा के चालू होने के बाद स्थानीय जनता को हो रही समस्याओं को लेकर अधिकारियों से संवाद करना था। प्रतिनिधिमंडल ने आम जनता की सुविधा हेतु अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने जनहित में सकारात्मक आश्वासन दिया और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।उल्लेखनीय है कि बोधगया टोल के शुरू होने के पश्चात स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस विषय को लेकर दर्जनों समाजसेवियों एवं क्षेत्रीय जनता ने सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मिलकर स्थिति से अवगत कराया था। मंत्री जी के निर्देशानुसार यह प्रतिनिधिमंडल संबंधित अधिकारियों से प्रत्यक्ष संवाद हेतु नियुक्त किया गया है।