कालाजार एवं फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रशिक्षण संपन्न

जहानाबाद प्रखंड के ग्रामीण चिकित्सकों के साथ जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार सिंह के द्वारा सदर अस्पताल अवस्थित जी एन एम परिसर में जहानाबाद प्रखंड के ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कालाजार एवं फाइलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया ।
डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया की कालाजार और फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता बहुत ही जरूरी है। पीरामल फाउंडेशन के विनोद कुमार सिंह एवं हरे राम राय के द्वारा बताया गया कि ग्रामीण चिकित्सकों को कालाजार और फाइलेरिया के बारे में जागरूक करना और उन्हें इन बीमारियों के निदान उपचार और रोकथाम में सक्षम बनाना है साथ ही साथ उन्होंने एक्टिव केस मैनेजमेंट हाइड्रोसिल सर्जरी विकलांग प्रमाण पत्र तथा एमडीए राउंड के दौरान दवा का कंजप्शन पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया । इस कार्यक्रम में जिला वेक्टर रोग सलाहकार निशिकांत बीडीसीओ दीक्षा तथा सहयोगी संस्था सिफर से पल्लवी उपस्थिति रही ।