देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

कड़ौना हॉल्ट के पास ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे तक रुकी रही, बड़ा हादसा टला



जहानाबाद,
       पटना-गया रेलखंड पर शुक्रवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना बाल-बाल टल गई, जब गया से पटना जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को कड़ौना हॉल्ट के पास इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। घटना के पीछे कारण बना एक अवैध समपार से गुजरता ट्रैक्टर, जो भारी सामान लदे होने के कारण रेल ट्रैक पर फंस गया था।

सुबह करीब 9 बजे, जैसे ही इंटरसिटी एक्सप्रेस कड़ौना हाल्ट की ओर बढ़ रही थी, उसी समय एक ट्रैक्टर अवैध रेलवे क्रॉसिंग से पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी ट्रैक्टर का अगला हिस्सा रेल ट्रैक के बीच फंस गया। गनीमत रही कि ट्रेन चालक ने सतर्कता दिखाते हुए समय पर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को हटाने की कोशिश की लेकिन भारी वजन के कारण सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद बुलडोजर मंगवाया गया और ट्रैक्टर को धक्का देकर ट्रैक से हटाया गया, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।
करीब 2 घंटे बाद ट्रेन संचालन बहाल किया गया। इस दौरान पटना-गया रेलखंड पर कई ट्रेनों को रोकना पड़ा या धीमी गति से चलाना पड़ा। अब दोनों रेल लाइनों पर परिचालन सामान्य हो गया है।हालांकि यह मामला रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और अवैध समपारों पर प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अवैध क्रॉसिंग पर सख्ती की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!