जोनल स्टेट अंडर – 18 कबड्डी विजेता खिलाड़ियों को पी०पी ०पब्लिक स्कूल जहानाबाद में किया गया सम्मानित


जहानाबाद
गया में चल रहे जोनल स्टेट अंडर – 18 बालिका एवं बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में स्थानीय प्रतिभा नगर अवस्थित पी०पी०पब्लिक स्कूल, एरोड्रम के छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया । बताते चलें कि मगध भूमि गयाजी में बीते दिनों जोनल स्टेट अंडर -18 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें जहानाबाद की टीम ने नवादा , गया एवं अरवल जिले की टीम को हराकर बालक वर्ग में चैंपियन का खिताब अपने नाम किया । वहीं बालिका वर्ग रनर आप रहीं । इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लिया और अपनी दमदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया । इस विद्यालय के बालक वर्ग में जहानाबाद की ओर से रोहित कुमार , कन्हैया कुमार एवं सौरव कुमार ने हिस्सा लिया एवं अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई । वहीं बालिका वर्ग में रिया कुमारी, अनन्या कुमारी, अंजुशा, अलिशा, सुहानी ने इस प्रतियोगिता में जहानाबाद की तरफ से भाग लिया । विद्यालय के विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए पी०पी० शैक्षणिक समूह के चेयरमैन डॉ० अभिराम शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है, बल्कि युवाओं में टीम वर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करती है। जोनल स्टेट कबड्डी में विजयी खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर भी अपनी ताकत दिखाने को अपने आप को तैयार रखें । डॉ ० शर्मा ने कहा, “इन युवाओं ने अपने कठिन परिश्रम और अनुशासन से विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रशासन ऐसे खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।” विजेता खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
