जन्मदिन के पूर्व संध्या पर प्रो. कृष्ण मुरारी ने मनाया बहनों के साथ जन्मदिन…



*दर्जनों की संख्या में बहनों ने बधाई एवं आशीर्वाद देने का किया काम…*
जहानाबाद : जिले में बहनों के लिए चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह मगध डायरी के संपादक एवं एमएलसी जीवन कुमार के प्रतिनिधि प्रोफेसर कृष्ण मुरारी के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर उनके मुंह बोली बहनों ने जन्मदिन मनाने का काम किया ।जन्मदिन के पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में जहानाबाद के जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी,जहानाबाद जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य आभा रानी, शिक्षक नेता रीमा कुमारी, शिक्षिका सह गायिका रूबी कुमारी, एक्युप्रेशर चिकितिस्का डॉ० रीता कुमारी, शिक्षिका निशा कुमारी, प्राचार्या नीतू कुमारी, शिक्षिका सविता कुमारी, शिक्षिका शारदा कुमारी सहित दर्जनों बहनों ने शिरकत किया। आयोजित कार्यक्रम में केक काट कर जहां खुशियां मनाई गई तो वहीं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के स्पोर्ट कॉम्पलेक्स परिसर स्थित पार्क व्यू रेस्टोरेंट में किया गया ।

