जन मुक्ति आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता का बैठक आयोजित


जहानाबाद
आज दिनांक 1 जून 2025 को डॉ विनयन आश्रम जन मुक्ति आंदोलन कार्यालय ग्राम नवादा में एक बैठक की गई जिसमें जन मुक्ति आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता ने भाग लिये जिसकी अध्यक्षता जनमुक्ति आंदोलन के महासचिव हरिलाल प्रसाद सिंह ने की, इस कार्यक्रम में जनमुक्ति आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को वर्ष 2025 का सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का शुरुआत गांव गांव में करने का निर्णय लिया गया एवं बेघर भूमिहीन को सरकार के नियमावली के अनुसार 5 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, एवं ग्रामीण समस्याओं पर भी विचार कर इसे सुलझाने के दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया।आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर गांव गांव में ग्रामीण के ज्वलंत मुद्दों को ग्रामीणों द्वारा उठाने का निर्णय लिया गया।

यह निर्णय लिया गया कि आगामी 8 जून को जनमुक्ति आंदोलन कार्यकर्ताओं का एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय, सहित अन्य वक्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित होगे इस कार्यक्रम में उपस्थित जन मुक्ति आंदोलन के उपाध्यक्ष संत प्रसाद, विश्वनाथ यादव शमशाद आलम रविंद्र कुमार, कृष्णा चौधरी, हलेनदर माझी ,संजय चौधरी मुस्ताक अहमद ,कुणाल कुमार ,वार्ड सदस्य राजकुमारी देवी, पूर्व वार्ड सदस्य संगीता देवी ,राम गोविंद दास सहितअन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

