देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिलें में एक लाख पचास हजार से अधिक महिलाओं तक पहुँची योजनाओं की जानकारी


जहानाबाद
जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम संगठनों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 18 अप्रैल 2025 से दो पालियों में संचालित हो रहा है और 16 जून तक चलेगा। अब 824 स्थानों पर सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जिसमें 1,53,168 (जीविका दीदी) और 11309 (गैर-जीविका दीदी) ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की है। 

महिलाओं तक योजनाओं की विस्तृत जानकारी पहुँचाने के लिए डिजिटल स्क्रीन युक्त विशेष वाहनों के माध्यम से तीन वीडियो फ़िल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। ये वाहन वर्चुअल संचार उपकरण, सेल्फी पॉइंट्स और स्टैंडी जैसी सुविधाओं से लैस हैं। इसके अतिरिक्त, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी 31 से अधिक सरकारी योजनाओं की जानकारी लीफलेट्स के माध्यम से प्रभावी ढंग से वितरित की जा रही है, साथ ही मुख्यमंत्री संदेश भी साझा किया जा रहा है। आयोजक दल के सदस्यों और जीविका दीदियों द्वारा कार्यक्रम के दौरान इन लीफलेट्स की जानकारी पढ़कर सुनाई जाती है। 


महिलाएँ “महिला सशक्तिकरण” को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं की सराहना कर रही हैं, जो जन्म, शिक्षा और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर केंद्रित हैं, जिससे बच्चियों को प्रोत्साहित किया जा सके। वे बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ शपथ भी ले रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!