देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला पदाधिकारी ने किया वन स्टॉप सेंटर, जिला पालना घर का औचक निरीक्षण


जहानाबाद
आज दिनांक 24 जून, 2025 को जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण संस्थाओं तथा नगर क्षेत्र के जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा हेतु औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी सबसे पहले वन स्टॉप सेंटर सह महिला एवं बाल विकास निगम कार्यालय, जहानाबाद पहुँचीं, जहाँ उन्होंने अधिवक्ता एवं परामर्शदाताओं से संचालित वादों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे परिवादियों के प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जाए जो केंद्र तक पहुँचने में असमर्थ हैं – उनके लिए गृह भ्रमण कर विधिक सहायता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, परामर्शदाताओं को अपने-अपने दायित्वों का नियमित निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कार्यालय में फाइलों के सुव्यवस्थित संधारण एवं स्वच्छता बनाये रखने पर बल दिया।

इसके उपरांत उन्होंने जिला पालना घर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ रह रहे बच्चों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने हेतु कई आवश्यक निर्देश दिए – जैसे बच्चों के माता-पिता के आधार कार्ड एवं पहचान पत्र की प्रति सुरक्षित रखना, CCTV कैमरे का मोबाइल ऐक्सेस संबंधित पदाधिकारी को उपलब्ध कराना, ताकि बच्चों की सतत निगरानी हो सके। उन्होंने डीपीएम, महिला विकास निगम को निर्देशित किया कि बच्चों के अभिभावकों से समय-समय पर खानपान, दवा एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर, बच्चों की समग्र भलाई सुनिश्चित की जाए।

अंत में, जिला पदाधिकारी ने कोषागार भवन से कारगिल चौक तक देवरिया नाला क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। जलजमाव की समस्या को तत्काल दूर करने हेतु नगर परिषद को नाला उड़ाही कार्य अविलम्ब प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सड़कों पर अनाधिकृत रूप से जमा बालू, गिट्टी व मलबा को शीघ्र हटाने, तथा ठेला एवं अस्थायी दुकानों के कारण उत्पन्न गंदगी पर नियमानुसार जुर्माना लगाने एवं अतिक्रमण की रोकथाम हेतु कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन-सुविधा, स्वच्छता एवं संवेदनशील सेवा-प्रबंधन प्रशासन की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!