देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
जहानाबाद के पूर्वी उंटा निवासी सत्येंद्र पासवान के 9 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार लापता


जहानाबाद
दिनांक-2.6.25 को जहानाबाद के पूर्वी उंटा निवासी सत्येंद्र पासवान के 9 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार अचानक ऊंटा स्थित आवास से लापता है। जिसकी काफी खोजबीन के बाद दिनांक 3.6.25 को लिखित सूचना संबंधित टाउन थाना को दी गई है ,फिर भी आज तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इधर परिवार वालों को रो- रो कर बुरा हाल हो गया है, और किसी प्रकार के अनहोनी होने का परिवार वालों को डर सता रहा है। वहीं एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के प्रतिनिधि मंडल पिड़ित परिवार के घर पर जाकर मिला और सारी बात की जानकारी लेते हुए काफी दुख प्रकट किया एवं पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द बच्चें के बरामदी की पुलिस प्रशासन से मांग किया ।