देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

इक्किल ठाकुरवाडी में किया गया वृक्षारोपण


मखदूमपुर (जहानाबाद)
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 210वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन मखदुमपुर प्रखंड के इक्किल गांव के ठाकुरवाड़ी प्रांगण में किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित ठाकुरवाड़ी के स्वामी जी श्री श्री1008 श्री बेंकटेशाचार्य जी महाराज ने कहा कि धार्मिक दृष्टिकोण से वृक्षों का महत्व विभिन्न धर्मों में अलग-अलग हो सकता है, लेकिन सभी धर्मों में वृक्षों को जीवन के लिए आवश्यक और महत्वपूर्ण माना जाता है।
             इस अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के रंगेश कुमार,कौशल कुमार,श्यामनारायण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार,विनोद कुमार,परमेन्द्र कुमार,श्रीराम,आर्यन राज,संतोष कुमार, श्रीकांत कुमार,ललन कुमार, अरविंद कुमार, विजय शर्मा, अमिताभ शर्मा,शशि कुमार, नीरज कुमार,रौशन कुमार,मनोज कुमार उपस्थित एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!