गुलनार निःशुल्क महिला सिलाई सेंटर द्वारा महिलाओं के लिये विद्यालय में चलाया जा रहा था समर कैम्प


गयाजी। शहर के नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में गुलनार निःशुल्क महिला सिलाई सेंटर के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क समर कैंप का समापन किया गया है। “समर कैंप फॉर वूमेन एंपावरमेंट” के नाम से आयोजित 15 दिवसीय शिविर में महिलाओं को निःशुल्क सिलाई कटाई, मेहंदी, ब्यूटीशियन एवं पेंटिंग का “कैप्सूल कोर्स” कराया गया है। इस शिविर में महिलाएं उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए सिलाई कटाई, मेहंदी, ब्यूटीशियन एवं पेंटिंग आदि के वेसिक गुर सीखी। श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में आयोजित इस कैंप का उद्घाटन विगत 29 मई को हुआ था। शिविर के समापन के पूर्व 13 जून को प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके बाद सफल प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया वहीं सभी प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रशस्ति पत्र का भी वितरण किया गया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्राचार्या पूनम सिन्हा कैम्प इंचार्ज राखी राज, के साथ गुलनार निःशुल्क महिला सिलाई सेंटर से प्रशिक्षिका पूनम कुमारी, रीना सिंह एवं नंदनी कुमारी ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार का वितरण किया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य पूनम सिन्हा ने बताया कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने लिए गुलनार निःशुल्क महिला सिलाई सेंटर के साथ मिलकर 15 दिवसीय कैंप आयोजन किया गया था। समर कैंप में महिलाओं के सिलाई कटाई, मेहंदी, ब्यूटीशियन एवं पेंटिंग का बेसिक कोर्स कराया गया है। आज समापन के मौके पर सभी प्रशासनार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया एवं आयोजित की गई प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।
इस आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं का अहम योगदान है।
