ग्राम कचहरी देवदहा के न्याय मित्र के रूप में गुंजन कुमारी का हुआ नियोजन


जहानाबाद
जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में कार्य कर रहे अधिवक्ता गुंजन कुमारी धनरुआ प्रखंड के ग्राम कचहरी देवदहा के न्याय मित्र के रूप में नियोजित की गई है। यह नियोजन अभ्यर्थियों द्वारा समर्पित कागजातों के मूल्यांकन के आधार पर सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही पंचायत के लोगों को न्यायिक कार्यों की आवश्यक जानकारी तथा इसमें हर संभव सहयोग उनके द्वारा किया जाएगा। संविदा के आधार पर इस नियुक्ति में कई जिम्मेदारी निहित किए गए हैं। पटना जिले के मसौढ़ी प्रखंड के बेरा गांव की रहने वाली गुंजन कुमारी इससे पहले जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में काम कर रही थी। अपने इस नियोजन पर गुंजन कुमारी ने बताया कि हमेशा से गांव के लोगों के साथ काम करने की इच्छा होती थी। सरकार द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को न्याय दिलाना अपने आप में सुकून देने वाली बात है। गांव के लोग आज भी आवश्यक जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित रह जाते हैं। एसे में मुझे यह जिम्मेदारी मिली है। मैं ग्रामीणों को हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास करूंगी। बताते चलें कि न्याय मित्र का कार्य गांव की कचहरी में लोगों को सहज सुविधा न्याय दिलाने के साथ-साथ न्याय गतिविधियों से आम अवाम को जागरूक करना है। गुंजन कुमारी
बताती है कि अब तक उनके द्वारा जो भी न्याय गतिविधियों में अनुभव हासिल की गई है इसका लाभ ग्रामीणों को मैं अपने स्तर से देने का भरपूर प्रयास करूंगी।