देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

घोसी प्रखंड के कोर्रा गाँव में आयोजित 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन सुबह में देवपूजन एवं हवन – यज्ञ कार्यक्रम आयोजित



घोषी (जहानाबाद)

    देवपूजन में 251 जोड़े दंपत्ति ने भाग लिया जबकि दो हजार से अधिक श्रद्धालुओ ने हवन -यज्ञ कर अपनी आहुति यज्ञ भगवान् को समर्पित किया. मौके पर उपस्थित शांतिकुंज हरिद्वार से आये टोली नायक बालकराम रतनमुल ने अपने सम्बोधन में कहा की कोर्रा में आयोजित गायत्री महायज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित किया गया है. यह महायज्ञ विश्व शांति, पर्यावरण शुद्धि, राष्ट्र जागरण और मनुष्य में देवत्व का उदय  करने के उद्देश्य से किया जा रहा है. उन्होंने बताया की यज्ञ के दौरान देवपूजन, दान, संगतीकरण  से कई प्रकार की ऊर्जा की प्राप्ति होती है. गायत्री महायज्ञ में दर्जनों गांव के श्रद्धालु भक्त पहुंच कर इसका लाभ उठा रहे हैं. हालांकि इस महायज्ञ में महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक देखी जा रही है. पूर्व विधायक राहुल शर्मा देवपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए तथा शांतिकुंज प्रतिनिधि द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और जिला प्रतिनिधि हरिजी द्वारा साहित्य देकर सम्मानित किया गया. दिनांक 9 जून को प्रातः यज्ञ एवं संस्कार कराये जाएंगे वही शाम में युग संगीत, प्रवचन एवं दीप महायज्ञ कर हजारों दीपक जलाएं जाएंगे. कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य ट्रस्टी श्यामनंदन शर्मा ने बताया की हजारों की संख्या में श्रद्धालु दीप महायज्ञ में शामिल होंगे. इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार, मुकेश कुमार, सुमंत शर्मा, अरविन्द शर्मा , बिनोद कुमार, कमलेश कुमार, शम्भू शर्मा, अजय शर्मा सहित गायत्री परिवार के कार्यकर्ता  दर्जनो  की संख्या में उपस्थित थें. ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!