देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बिहारविकसित भारत के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा विभिन्न मंडलों में चौपाल का आयोजन


शकूराबाद (जहानाबाद)
भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद विधानसभा के रतनी पंडौल मंडल, नेहालपुर मंडल, किनारी मंडल, जहानाबाद नगर ऊंटा, जहानाबाद कोर्ट मंडल के अंतर्गत मल्हचक मोड़ ,हॉस्पिटल मोड़ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” विषयक चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इन चौपालों के माध्यम से वक्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल को विकसित भारत के अमृतकाल की संज्ञा देते हुए उनके द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की।
वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2014 में सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी ने शासन का ऐसा नई सोच वाला मॉडल प्रस्तुत किया, जो आज पूरी दुनिया के लिए समावेशी विकास का उदाहरण बन चुका है। उन्होंने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को केंद्र में रखकर शासन को सेवा में बदला।
प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डाला गया, जैसे:
जनधन योजना,आयुष्मान भारत,पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना (81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज),12 करोड़ शौचालयों का निर्माण,मुद्रा योजना,स्टार्टअप इंडिया एवं स्टैंडअप इंडिया,अकांक्षी जिलों में विशेष विकास,बिजली, पानी, शौचालय और सैनेटरी पैड जैसी सुविधाएं,
राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-नक्सलवाद पर सख्त कार्यवाही,
बुनियादी ढांचे और हेल्थ केयर का विकास।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ सत्ता परिवर्तन किया, बल्कि शासन की दिशा और देश के विकास की परिभाषा को बदलकर रख दिया है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री कृष्णकांत कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा भास्कर, जिला महामंत्री श्री अमरेंद्र कुमार, जिला मंत्री श्री रवि शेखर, मंडल प्रभारी श्री महेंद्र कुमार, श्रीमती सुनीता देवी, विनोद पाठक, रवि शंकर चौहान एवं सभी मंडल अध्यक्षों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीण जनता की गरिमामयी उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!