देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रवीण कुमार के सम्मान में विदाई समारोह  का आयोजन


अरवल
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने की। समाहरणालय परिसर में कार्यरत अधिकारियों ने समारोह में भाग लिया। सभी ने प्रवीण कुमार के कार्यों की सराहना की इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रवीण कुमार के अथक प्रयास से पिछले कई वर्षों से राजस्व विभाग में पूरे बिहार में जिला 35 वा स्थान से चौथे स्थान पर आया था इनको जो भी जिम्मेदारी दी गई उसको उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया इस मौके पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार जिला बंदोबस्त पदाधिकारी प्रभात कुमार झा गोपनीय पदाधिकारी दिलीप कुमार शहीत कई लोग मौजूद थे वहीं दूसरी ओर अनुमंडल सभागार में भी विदाई समारोह हुआ। इसमें अरवल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के लिए 40 डिसमिल भूमि के आवंटन में प्रवीण कुमार का योगदान अतुलनीय रहा। न्यायालयीन कार्यों में भी उनका कार्यकाल सराहनीय रहा। अधिवक्ताओं और आम लोगों के प्रति उनका व्यवहार सौहार्दपूर्ण रहा।इस समारोह की अध्यक्षता कार्यपालक दंडाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम में जिला निबंधन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी ज्वाला राम, अधिवक्ता वशिष्ठ नारायण, अनिल शर्मा, रमुदाय उपाध्याय, रंजय कुमार, अखिलेश कुमार और ओमप्रकाश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। भूमि सुधार उप समाहर्ता के सभी कर्मियों ने उन्हें उपहार देकर विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!