भाकपा माले ने सुमेरा के पूर्व मुखीया दयानंद प्रसाद का पुण्य तिथि पर किया कार्यक्रम का आयोजन

मखदुमपुर (जहानाबाद )
भाकपा माले के वरिष्ठ नेता तथा जिला कमेटी सदस्य मखदुमपुर के सुमेरा पंचायत के पूर्व मुखिया दयानंद प्रसाद की आज द्वितीय पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव सुमेरा में संपन्न हुआ ।सुमेरा गांव में उनके स्मारक पर झंडा फहराते हुए उनके मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
इस मौके पर उपस्थित थे भाकपा माले के जहानाबाद जिला कमेटी के सदस्य एवं जहानाबाद नगर कमेटी के सचिव मुकेश पासवान ,जहानाबाद जिला कमेटी के सदस्य एवं मखदुमपुर प्रखंड के सचिव कामरेड धनेश्वर मांझी, प्रखंड कमेटी के सदस्य वेंकटेश शर्मा ,प्रशांत शर्मा ,चंद्रदेव पंडित ,गिरिजा नंदन पंडित ,नगीना पासवान ,सुरेश प्रसाद गुप्ता ,उनकी धर्मपत्नी मीना देवी उनके भाई रंजीत कुमार एवं बड़ी संख्या में गांव और इलाके से लोग उपस्थित थे सभी लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम की शुरुआत उनके सम्मान में झंडा फहराते हुए 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के तत्पश्चात माल्यार्पण किया गया, झंडा वरिष्ठ कामरेड कारु मांझी ने फहराया।
