बच्चो का अकादमिक प्रगति को लेकर अभिभावक के साथ बैठक


मखदुमपुर (जहानाबाद)
बच्चों का अकादमिक प्रगति, बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति, पोशाक, नाखून, बाल इत्यादि की नियमित सफाई, बच्चों का पोषण, बच्चों का व्यवहार, बच्चे को घर में पढ़ने हेतु वातावरण का निर्माण, सरकार द्वारा दी जाने वाली शिक्षण सहायक सामग्रियां, पाठ्य पुस्तकें, अभ्यास पुस्तिका, डायरी आदि का प्रदर्शन, गर्मी छुट्टी में दिए गए गृहकार्य से अवगत कराना,हर घर एक पाठशाला की जानकारी देना आदि बिन्दुओं पर मखदुमपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सबदलपुर में अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में सभी शिक्षक और अभिभावक उपस्थित हुए। अभिभावक की कम उपस्थिति शिक्षा के बेहतरी के लिए सोचनीय बिंदु है। प्रधानाध्यापक द्वारा सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय के पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, वर्गकक्ष, पोषण वाटिका आदि का भ्रमण कराया गया। संगोष्ठी में विद्यालय के सभी शिक्षक और अभिभावक उपस्थित हुए। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से अपील किया कि संगोष्ठी में अवश्य पधारें और आस-पास के बच्चों के अभिभावक को भी इसकी महत्ता बताते हुए अवश्य साथ लायें। शिक्षक अन्वेष कुमार गौतम, धनंजय कुमार और प्रिया कुमारी ने बड़े ही प्रभावशाली ढंग से संगोष्ठी में प्रस्तुतीकरण दिया। विदित हो कि अगला अभिभावक -शिक्षक संगोष्ठी 28 जून को आयोजित होगी।