अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन

जहानाबाद
अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के तत्वावधान में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह DLSA अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने नशे के दुष्परिणामों पर गहरी चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि “तंबाकू, शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है।
इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, पारा लीगल वॉलंटियर्स और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा, नशा उन्मूलन से जुड़ी जानकारी देने वाले पंपलेट भी वितरित किए गए ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।

