अधिवक्ताओं ने नए लोक अभियोजक को किया स्वागत


जहानाबाद
जहानाबाद जिला विधिज्ञ संघ में, संघ के अध्यक्ष गिरिजा नंदन प्रसाद की अध्यक्षता में संघ के पुस्तकालय कक्ष में जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में नव नियुक्त लोक आयोजक श्री शारदानंद कुमार को पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष ने बताया कि शारदानंद कुमार पूर्व से भी अपर लोक अभियोजक के रूप में काम कर रहे थे और सरकार द्वारा इन्हें जहानाबाद का लोक अभियोजक बनाया गया है जो काफी खुशी की बात है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने फूल माला से नए लोक अभियोजक का स्वागत किया गया, इस अवसर पर संघ के सचिव अवधेश कुमार, अधिवक्ता अनिल कुमार, रजनीश कुमार, महेंद्र प्रसाद ,श्याम देव यादव, अवधेश प्रसाद, कमलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, राकेश कुमार, बिंदु भूषण प्रसाद, सुधीर कुमार, साधना कुमारी,अमर कुमार, सरकारी वकील राम बिंदु सिन्हा समेत सभी अपर लोक अभियोजक एवं विशेष लोक अभियोजक उपस्थित होकर पुष्प गुच्छ से नए लोक अभियोजक का स्वागत किया। शारदानंद अपने संबोधन में कहा कि मैं कानून के दायरे में रहकर कार्य करूंगा और हमारे सहयोगियों एवं सहपाठियों के सहयोग से केश का निष्पादन करने का प्रयास करूंगा मैं आशा दिलाता हूं कि किसी भी अधिवक्ता बंधु को हमसे कोई शिकायत नहीं होगी। ज्ञात हो कि जहानाबाद में पिछले लगभग 20 वर्षों से लोक अभियोजक के पद पर श्री सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्य किया है, लेकिन कल दिनांक 5 जून को विहार सरकार द्वारा बिहार के 27 जिलों में लोक अभियोजक की नियुक्ति की गई है।