देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

आरा में आयोजित सभा को सफल बनाने के लिए अरवल में हुआ  जन सम्पर्क


अरवल
आगामी 08 जून 2025 को आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम , रमना मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के द्वारा आयोजित नव – संकल्प महासभा को सफल बनाने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षा इंदिरा कुमारी एवं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन के नेतृत्व में कलेर प्रखंड के रूपसागर बिगहा , अमीर बिगहा ,कलेर , मधुश्रवां चौकी , बेलसार , दुर्गापुर सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया । जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन एवं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षा इंदिरा कुमारी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाध प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ – साथ  निवेदन पूर्वक नव – संकल्प महासभा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में  शामिल होने के लिए आमंत्रित किया ।  जनसम्पर्क अभियान में  ज़िला प्रधान महासचिव राजेन्द्र यादव ,जिला उपाध्यक्ष नरेश पासवान , ज़िला पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ज़िला प्रचार – प्रसार प्रमुख रमेश कुमार ,  रमेश रजक , ज़िला उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव , कलेर प्रखंड एजाज अहमद , ज़िला सचिव अमित कुमार , ज़िला कार्यकारिणी के सदस्य कईल पासवान , अंजित कुमार , सत्यनारायण कुशवाहा  मुख्य रूप से शामिल हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!