54 वी राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल के लिए बिहार टीम भुज रवाना ।

जहानाबाद।
54 वी राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल में भाग लेने वाली बिहार टीम भुज गुजरात रवाना हुई। बुधवार को बिहार के 21 सदस्यीय महिला हैंडबॉल टीम को पटना से बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , मॉडर्न शैक्षिक समूह नवादा के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह ने रवाना किया। बिहार टीम चयन ट्रायल सारण जिला हैंडबॉल संघ के देखरेख में छपरा जिला मुख्यालय अवस्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल चांदमारी रोड छपरा में हुआ था । चयनित खिलाड़ियो का प्रशिक्षण शिविर सारण के लौवा बनियापुर अवस्थित संत जलेश्वर एकेडमी एवम नवादा के कुंती नगर अवस्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में लगा । जहाँ खिलाड़ियो को बेहतर प्रशिक्षण मिला। गत वर्ष 53 वी राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल बिहार टीम को कांस्य पदक मिला था। इस बार भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
बिहार टीम में निभा कुमारी , निशा कुमारी सीवान , प्रिया कुमारी बेगूसराय, रिया कुमारी वैशाली , स्वेता कुमारी , रुचि कुमारी मुगेर , सिमरन कुमारी , सोनी , मानसी , सिमरन, सोनाली सभी पटना, जानवी , करिश्मा , नवादा, निधि कुमारी , तृप्ति कुमारी , मुस्कान कुमारी , रिंकी कुमारी सारण, करिश्मा गोपालगंज, टीम मैनेजर स्वाति प्रिया , टीम कोच संजीव कुमार एवम मो इमरान टीम के साथ रवाना हुए।
