देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

47 वी जूनियर बालिका नेशनल हैंडबॉल के लिए 21 सदस्यीय बिहार टीम घोषित





जहानाबाद


हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में बिहार हैंडबॉल संघ एवम नवादा जिला हैंडबॉल द्वारा आयोजित 47 वी जूनियर बालिका नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम का चयन मंगलवार के शाम एक माह से चल रहे आवासीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर  चयन समिति एवम प्रशिक्षक ने किया।
21 सदस्यीय बिहार टीम की घोषणा करते हुए बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि बिहार हैंडबॉल संघ बगैर सरकारी संसाधन के 25  जूनियर बालिका हैंडबॉल खिलाड़ियो को सारण के संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा बनियापुर एवम मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर नवादा में आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया। शिविर में कोच के संग खिलाड़ियो ने जमकर जीत के लिए पसीना बहाया। चयनित बिहार टीम के खिलाड़ियो सहित कोच , मैनेजर को खेल पोशाक दिया गया। मौके पर  विद्यालय के निदेशक सह प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष डा अनुज कुमार, उपाध्यक्ष शिवकुमार प्रसाद ,   संयोजक अलखदेव यादव , नवादा जिला हैंडबॉल सचिव डा आर पी साहू , बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , साईं कोच प्रेमदासा , आयोजन सचिव राकेश रंजन, संयुक सचिव श्रवण कुमार बरनवाल सहित अन्य थे।
21 सदस्यीय बिहार टीम में…
तृप्ति कुमारी ( कप्तान), मुस्कान कुमारी , निधि कुमारी , पम्मी कुमारी , दूजा कुमारी सभी सारण , प्रेमलता कुमारी , जानवी कुमारी , करिश्मा , सिमरन (सभी नवादा) , सोनी कुमारी , सोनाली कुमारी( उपकप्तान), मानसी , सिमरन  (सभी पटना), कोमल वैशाली, रुचि मुंगेर, गोल्डी कैमूर, पल्लवी मोतिहारी ,प्रियंका शेखपुरा से शामिल है। टीम कोच संजीव कुमार पटना , सहायक कोच नितेश कुमार जबकि टीम मैनेजर मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा की कल्पना कुमारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!