देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा टूल किट और स्टडी किट, 20 जून तक करें आवेदन – नियोजन सेवा विस्तार योजना



जहानाबाद, 24 मई 2025 – बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित नियोजन सेवा का विस्तार योजना के तहत जहानाबाद जिले के योग्य अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए टूल किट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्टडी किट प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री आकृति कुमारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 जून 2025 तक अपना आवेदन जिला नियोजनालय, जहानाबाद में संबंधित दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं। तय तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।




स्वरोजगार के लिए टूल किट योजना

इस योजना के तहत इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेयर, फिटर, प्लंबर, ब्यूटीशियन, सिलाई, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंस रिपेयर जैसे ट्रेड में प्रशिक्षित युवाओं को टूल किट दी जाएगी।

पात्रता:

संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 3 माह का प्रशिक्षण प्रमाणपत्र अनिवार्य।

RSETI, जन शिक्षण संस्थान, PMKY आदि से प्रशिक्षण प्राप्त या RPL प्रमाणित युवा पात्र होंगे।

बिहार का निवासी, वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।

NCS पोर्टल या नियोजनालय में 6 माह पूर्व निबंधन आवश्यक।

SC/ST, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं महिलाएं प्राथमिकता में रहेंगी।

पहले से लाभ उठा चुके अभ्यर्थी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।





प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्टडी किट योजना

यह योजना UPSC, BPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, शिक्षक पात्रता परीक्षा आदि की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए है।

पात्रता:

इंटरमीडिएट या स्नातक शैक्षणिक योग्यता।

किसी सरकारी प्रतियोगी परीक्षा के आवेदन पत्र या एडमिट कार्ड की प्रति अनिवार्य।

NCS पोर्टल या नियोजनालय में 6 माह पूर्व से निबंधन जरूरी।

बिहार का निवासी, वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।

SC/ST, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं को प्राथमिकता।

पूर्व में स्टडी किट प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे।





कैसे करें आवेदन:

सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित प्रति के साथ आवेदन देना होगा।

चयन उप निदेशक (नियोजन), पटना प्रमंडल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।


संपर्क सूत्र:
जिला नियोजनालय, जहानाबाद
हेल्पलाइन: 06114796465 / 0614356978

निवेदक:
जिला नियोजन पदाधिकारी
श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
जिला नियोजनालय, जहानाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!