थाने में लगा जनता दरबार कई मामलों को किया गया निष्पादन


रिपोर्ट, संजय सोनार
कुर्था (अरवल) राज्य सरकार के निर्देश पर भूमि विवाद को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर विभिन्न थानों में जनता दरबार आयोजन करने का निर्देश दी गई थी। ताकि भूमि विवाद जैसे मामले को निष्पादन की जाए इसी के कड़ी में शनिवार को कुर्था थाने में जनता दरबार का आयोजन किया गया जहां भूमि विवाद के चार मामले आए जिसमें बिभिन्न मामलों को देखा गया वहीं भूमि विवाद के तीन मामले को ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। इस बाबत कुर्था अंचलाधिकारी रितिका कृष्णा ने बताया कि शनिवार को लगे जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े चार मामले आए जिसमें तीन मामले को ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया जबकि एक मामलों को अगली तिथि निर्धारित की गई। इस मौके पर कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, एएसआई संजय कुमार के अलाबे कई अंचल कर्मी मौजूद थे। इधर मानिकपुर थाने में भी राजस्व अधिकारी समसूल कमर व मानिकपुर थानाध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया जहां कई मामलों का निष्पादन किया गया।
