देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग छात्रो को  दिया  गया सहायक उपकरण


जहानाबाद
  समावेशी शिक्षा  के तहत जिले के सभी चिन्हित दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं को सहायक उपकरण का वितरण डे केयर सेंटर केजीबीवी जहानाबाद में किया गया वितरण समारोह का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा  श्रीमती सुष्मिता भारद्वाज के द्वारा किया गया जिले से आए हुए विभिन्न श्रेणियां से कुल 452 दिव्यांग छात्र-छात्राओं जिनके बीच श्रवण यंत्र व्हीलचेयर एवं ट्राई साइकिल का वितरण किया गया इन सभी छात्र-छात्राओं को पूर्व में असेसमेंट कैंप के द्वारा चिन्हित किया गया था सभी छात्र अपने अभिभावकों के साथ इस शिविर में शामिल हुए और लाभान्वित होकर काफी खुश दिख रहे थे कार्यक्रम के मंच संचालन संसाधन शिक्षक सुजीत कुमार एवं आशुतोष कुमार के द्वारा किया गया तथा सहयोग हेतु जिले के सभी संसाधन शिक्षक एवं पुनर्वास विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!