देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्काउट और गाइड को आपदा से निपटने के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित — हरिशंकर।



जहानाबाद

बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड कार्यालय प्रकोष्ठ जहानाबाद में शुभम कुमार सहायक जिला संगठन आयुक्त की अध्यक्षता में दलनायक, कंपनी कमांडर, टोली नायक को आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण के लिए 18 से 40 वर्ष के बीच के स्काउट- गाइड से प्रशिक्षित कैडेट्स की सूची दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इस संदर्भ में प्रखंड स्तरीय नोडल टीम का गठन किया गया है, जो जहानाबाद से मां तारा उच्च विद्यालय के शिक्षक सुजीत कुमार एवं स्वतंत्र दल के स्काउट संजीत कुमार, रतनी फरीदपुर से रंजन राज और सत्य प्रकाश, मखदुमपुर से उच्च विद्यालय टेहटा से शिक्षिका कविता दत्ता और स्काउट गौतम कुमार, घोषी से सोनवा उच्च विद्यालय के शिक्षक राघवेंद्र कुमार, मोदनगंज से उच्च विद्यालय बंधुगंज की शिक्षिका प्रीति कुमारी, हुलासगंज से स्वतंत्र यूनिट के अमृता कुमारी, काको से शकील अहमद काकवी को प्रखंड स्तरीय नोडल नामित किया गया है।
मौके पर उपस्थित हरिशंकर कुमार ने बताया कि भारत स्काउट और गाइड के कैडेट देश सेवा के प्रति हमेशा सजग रहते हैं।
जबकि कंपनी कमांडर खुशी कुमारी ने बताई की आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव से वर्चुअल बैठक में प्राप्त निर्देश के आलोक में राज्य सचिव के माध्यम से सभी संबंधित जिला संगठन आयुक्त को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच के वैसे युवा जो पूर्व में स्काउट और गाइड से प्रशिक्षित हो उनकी सूची दो दिनों के अंदर राज्य मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि उन्हें किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण देकर इनका उपयोग जनहित में लिया जा सके, सधन्यवाद राष्ट्रगान के बाद बैठक समाप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!