देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्काउट और गाइड के पूर्व प्रशिक्षित कैडेट्स सीखेंगे आपदा से बचाव के गुर— हरिशंकर।



जहानाबाद
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में पूर्व प्रशिक्षित स्काउट और गाइड कैडेट्स के साथ शकील अहमद काकवी (उपाध्यक्ष) बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड जहानाबाद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर आपदा से बचाव का प्रशिक्षण की सूची तैयार कर राज्य  मुख्यालय को उपलब्ध करा दिया गया, वहीं इसके सफलता के लिए जिला स्तर पर स्वतंत्र दल-कंपनी/ टोली नायक बनाए गए हैं।
मौके पर उपस्थित हरिशंकर कुमार ने पूर्व प्रशिक्षित स्काउट- गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी से संपर्क स्थापित कर आपदा से बचाव के गुर सीख कर  लोगों को प्राकृतिक आपदा, मानव निर्मित आपदा से बचाव में सहयोग कर सकते है।
इस अवसर पर मां तारा उच्च विद्यालय के शिक्षक सुजीत कुमार, स्काउट- गाइड के शुभम कुमार, खुशी कुमारी, अंकित कुमार, नाजमा परवीन, रंजन कुमार, गौतम कुमार, सत्य प्रकाश के साथ दर्जनों स्काउट- गाइड ने भाग लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!