शोक सभा का हुआ आयोजन


मखदुमपुर (जहानाबाद)
जहानाबाद के मखदमपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मीराविगहा निवासी सह राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं टेहटा प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक *स्व.रामाधार यादव* जी की आकस्मिक निधन दि०13.5.25 को हो गई थी, जिनका दिनांक 24.5.25 को इनके पैतृक गांव मीरा बिगहा में श्रद्धाकर्म सह श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल होकर श्रद्धांजलि/पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन कर ईश्वर से प्रार्थना किया कि इनके दिवंगत आत्मा को शांति मिले एवं इस विकट दूख की घड़ी में परिवार वालों को सहनशक्ति मिले। मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व.रामाधार यादव जी के निधन से परिवार, समाज एवं पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है , ये बहुत ही संघर्षशील व्यक्ति थे, और समाज एवं पार्टी के लिए सदैव तत्पर रहते थे। श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने वालों में सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव जी , माननीय विधायक सूदय यादव उर्फ कु. कुमार कृष्ण मोहन,मखदुमपुर के माननीय विधायक सतीश दास जी, एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी( प्रधानाध्यापक), राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय ,जिला महासचिव विनोद यादव ,संजय यादव (जिला अध्यक्ष वार्ड पार्षद) , जिला पार्षद सोनू राधे ,पूर्व प्रखंड प्रमुख काको अरुण कुमार, मखदुमपुर वार्ड संघ के अध्यक्ष नाजनीन,शारिक फतह, कैलाश दास, तारिक जी, ललन दास समेत सैकड़ों गणमान्य लोग।



