सबदलपुर मध्य विद्यालय में बाल संसद का गठन


********************
नये शैक्षणिक सत्र के लिए मखदुमपुर प्रखंड स्थित सबदलपुर मध्य विद्यालय में बाल संसद का चुनाव किया गया। प्रधानाध्यापक घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बच्चों की आम सभा में बच्चों को बाल संसद के बारे में जानकारी दी गई। इसमें संपन्न चुनाव में निभा कुमारी प्रधानमंत्री और आयुष कुमार उप प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में बाल संसद के गठन का उद्देश्य बच्चों को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराना है। बच्चे इस मंच के माध्यम से विद्यालय के प्रबंधन एवं विकास में भागीदार बनते हैं, उनके जीवन कौशल का विकास होता है तथा नेतृत्व क्षमता की वृद्धि के साथ-साथ निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। बाल संसद के संयोजक शिक्षक धनंजय कुमार ने द्वय प्रधानमंत्री के सलाह से मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया जो निम्नवत् है- निभा कुमारी प्रधानमंत्री, आयुष कुमार उप प्रधानमंत्री, अमित और प्रिया कुमारी शिक्षा, हर्ष राज और अस्मिता कुमारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, प्रियांशु कुमारी और अंकुश कुमार खेल और सांस्कृतिक, निर्जला और सौरव कुमार एमडीएम,कोमल कुमारी पुस्तकालय एवं विज्ञान, रोहित और मुस्कान जल एवं कृषि,नीरज कुमार और सान्या आपदा प्रबंधन, अर्चना कुमारी और रंजन कुमार को वित्त विभाग मिला। सभी मंत्रियों को प्रधानाध्यापक द्वारा उसके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बाल संसद के गठन में शिक्षक धनंजय कुमार, अन्वेष कुमार गौतम, रविशंकर कुमार, रामबली कुमार,निशी कुमारी और प्रिया कुमारी ने सराहनीय योगदान दिया।
विश्वास भाजन
घनश्याम सिंह
प्रधानाध्यापक
मध्य विद्यालय सबदलपुर, प्रखंड-मखदुमपुर

