देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

सड़क दुर्घटना के लंबित कांडों का करें निष्पादन :- यातायात डीएसपी





कुर्था (अरवल) सड़क दुर्घटना से संबंधित लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करें ताकि उसे मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके। उक्त बातें सोमवार को अरवल यातायात डीएसपी पवन कुमार सिंह ने कुर्था थाने में पहुंच कर सड़क दुर्घटना के कांडों का गहनता पूर्वक समीक्षा की समीक्षा के दौरान सड़क दुर्घटना पंजी का बिंदुवार तरीके से घटना की समीक्षा की साथ ही कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार को उक्त मामले को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। हालांकि उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें ताकि आने वाले दिनों में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घट सके वहीं उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि जब भी सड़कों पर वाहन चलाएं तो ओवरटेक ना करें अपने लेने में ही चले तथा यातायात नियमों का अक्षरस: पालन करें जिस किसी भी प्रकार के कोई दुर्घटना नहीं होगी। इस मौके पर कुर्था थानाध्यक्ष के अलावे पीएसआई स्मिता उपाध्याय, अमित कुमार, प्रभात कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!