देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रचार रथ रवानाशेखपुरा।


       10 मई को व्यवहार न्यायालय शेखपुरा परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर गुरुवार को सिविल कोर्ट के प्रभारी जिला जज  राकेश रजक ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।मालूम हो की इसी माह के 10  तारीख को देश भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। जिसकी तैयारी जिला स्तर पर भी  जिला एवम सत्र न्यायाधीश  के दिशा निर्देश में जोरों से चल रहा है। जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के  सचिव  सुशील प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।जिसके प्रचार प्रसार करने के जिले प्रचार वाहन को प्रभारी जिला जज के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह प्रचार वाहन लगातार दो दिनों तक जिले के प्रत्येक सुदूरवर्ती गांवों  में जाकर लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे।जिसकी तैयारी जिला स्तर पर जिला एवम सत्र न्यायाधीश  पवन कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में जोरों से किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिला न्यायालय में लंबित 1100 सुलहनिये मामलों को चिन्हित कर करीब 3100 लोगों को नोटिस जारी कर पारा विधिक स्वयं सेवकों के द्वारा तामील कराया गया है। वहीं बैंक एवम अन्य मामलों में करीब 3700 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। सभी पक्षकारी को कार्यालय के द्वारा लगातार मोबाइल पर भी बात कर उन्हे लोक अदालत के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अब तक कुल 1200 से अधिक लोगों को मोबाइल फोन से संपर्क किया जा चुका है। लोक अदालत की सफलता को लेकर  01 मई से ही प्री -सिटिंग किया जा रहा है। अब तक लगभग 150 मामलों में प्री-सिटिंग किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!