देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रज्ञा भारती स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024-25 में लहराया परचम


जहानाबाद
प्रज्ञा भारती स्कूल, शास्त्री नगर, जहानाबाद के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं कक्षा के सभी छात्रों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की।

*दसवीं कक्षा के गौरवशाली परिणाम:*
विद्यालय टॉपर गुलशन कुमार ने 96.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैजा शाहीन ने 95.6%, आयुष्मान ने 93.6%, शौर्य रंजन ने 91.8% तथा पुष्पांजलि राज ने 91.4% अंक प्राप्त किए। इन छात्रों ने अपने कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया।

*बारहवीं कक्षा का शानदार प्रदर्शन:*
झलक वर्मा ने 85.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपने विषयों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका *रेखा कुमारी* ने कहा कि, “बच्चों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल है। हम अपने छात्रों पर गर्व महसूस करते हैं।”

विद्यालय के निर्देशक *बी.के. राय* ने कहा, *”हमारा उद्देश्य न केवल अकादमिक श्रेष्ठता है, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देना है। यह परिणाम उसी दिशा में हमारे प्रयासों का प्रमाण है।”*

विद्यालय के अध्यक्ष *राकेश कुमार* ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, *”यह सफलता हमारे शिक्षकों के प्रेरणादायक शिक्षण और विद्यार्थियों की निष्ठा का प्रतीक है। भविष्य में भी हम इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करते रहेंगे।”*

विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं शिक्षकों की समर्पित सेवा और प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!