प्रेस विज्ञप्ति –बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का हुआ आयोजन—-डा.अरविंद


जहानाबाद
जहानाबाद कोर्ट एरिया स्थित को-ऑपरेटिव बैंक परिसर के मंडप में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी(प्र.अ.) ने किया, जबकि संचालन जिला सचिव जीवन पासवान जी ने किये। सर्वप्रथम बुद्ध मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर भगवान बुद्ध के चरणों में नमन-वंदन करते हुए भगवान बुद्ध के विचारों पर विस्तृत चर्चा- परिचर्चा की गई। जिसमें करुणा, अहिंसा, मध्यम मार्ग और आत्मज्ञान जैसे सिद्धांतों पर विस्तार रूप से चर्चा हुई। उक्त मौके पर डॉ अरविंद चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि बुद्ध के विचार आज भी शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए अत्यंत प्रासंगिक है, वही राजद के जिला महासचिव विनोद यादव, एवं विद्यानंद चौधरी जी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व में शांति का संदेश दिए जो आज विश्व के लिए बहुत ही आवश्यक है। रामजीवन पासवान एवं डॉ प्रो.अरविंद कुमार ने कहा कि विश्व की शांति एवं उन्नति के लिए भगवान बुद्ध ने घर छोड़कर विश्व भ्रमण पर निकल गए। वहीं संगीत शिक्षक अलबेला जी ने अपने संबोधनोंप्रांत भगवान बुद्ध पर एक से बढ़कर एक संगीत का गायन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, जिला सचिव राम जीवन पासवान, राजद के जिला महासचिव विनोद यादव ,विद्यानंद चौधरी ,अलबेला जी, सीताराम चौधरी, सूरज कुमार चौधरी, विजेंद्र चौधरी, प्रो. (डॉ) अरविंद कुमार, दीपक कुमार चौधरी, सूरज कुमार ,गोलू कुमार, रोशन कुमार ,अंकित कुमार, बृजेश कुमार, समेत दर्जनों दर्जनों लोग उपस्थित थे।