देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रदेश जदयू राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य बने, जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी


जहानाबाद

जहानाबाद जिला के जद यू  पुर्व जिलाध्यक्ष रहे  जयप्रकाश नारायण चन्द्रवंशी को प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत किया है, और वे इस प्रकार से प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य बन गए हैं। यहां बता दें वें दुसरी वार राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत हुए हैं, वहीं जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी अपने समाजिक जीवन में माननीय वार्ड पार्षद ,वहीं जहानाबाद जिला जदयू के लगातार तीन बार जिला अध्यक्ष, एवं जिला वीस सूत्री के उपाध्यक्ष, वहीं विभिन्न जिलों जैसे अरवल, जमुई, और बाढ़ में पार्टी की ओर से जिला प्रभारी भी रह चुके हैं। साथ ही प्रदेश सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान किया था, और पुनः शिर्ष नेतृत्व ने उन्हें राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य बनाया है, ईस अवसर पर जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी ने बताया कि महान समाजवादी नेता जेपी, लोहिया, वहीं जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों व सिद्धांतों पर चलने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदर्शों व उनके सिद्धांतों पर मुझे भरोसा है, वहीं पार्टी के निति व सिद्धांतों पर भरोसा किया हूं, इसलिए पार्टी के कार्यों को मैं पुरी निष्ठा के साथ करता हूं । यहां बता दें कि जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी को राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत होने पर जहानाबाद जिला जदयू के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, मुरारी यादव, मेराज अहमद शुडू, मनोरमा देवी, प्रवीला कुशवाहा,मो, शमशाद शाई, मनोज चंद्रवंशी, श्यामदेव चंद्रवंशी, महेंद्र सिंह,रिकी देवी, शिया मणी देवी, वहीं कौशलेंद्र वर्मा, सतीश कुमार सिन्हा, दिनेश वर्मा समेत कई जदयू नेताओं ने उन्हें बधाई दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!