प्रभारी मंत्री श्री अशोक चौधरी का जहानाबाद दौरा : समग्र सेवा अभियान, शहरी विकास एवं महिला संवाद कार्यक्रमों में सहभागिता



जहानाबाद
बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के माननीय मंत्री सह जहानाबाद जिला प्रभारी मंत्री श्री अशोक चौधरी जी का एक दिवसीय भ्रमण एवं निरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान, ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक एवं महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए योजनाओं की समीक्षा एवं आमजन से संवाद स्थापित किया गया।
समग्र सेवा अभियान का विशेष शिविर – पकड़ी महादलित टोला, मांदिल पंचायत
कार्यक्रम की शुरुआत जहानाबाद सदर प्रखंड अंतर्गत मांदिल पंचायत के पकड़ी महादलित टोला से हुई, जहां माननीय मंत्री जी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के विशेष शिविर में भाग लिया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शिविर में उपस्थित महादलित परिवारों को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का सपना है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंचे। जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय द्वारा बताया गया कि जहानाबाद जिला, डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में राज्य में अग्रणी जिलों में से है, जिसे और बेहतर करते हुए प्रथम स्थान पर लाने का आह्वान किया गया।
मौके पर उपस्थित जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती रंजना कुमारी द्वारा बताया गया कि पकड़ी महादलित टोला के सभी प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया है, जो प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई व लाभ दिलाए गए।
” *आपका शहर, आपकी बात” – टेनी बिगहा, वार्ड 07 में जनसंवाद*
*मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना – समीक्षा बैठक*
समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में योजनाओं की समीक्षा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री, जहानाबाद, माननीय सदस्य, बिहार विधान पार्षद डॉ० प्रमोद कुमार, माननीय सदस्य, बिहार विधान पार्षद श्री अनिल कुमार, माननीय विधायक, जहानाबाद श्री कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव तथा माननीय विधायक, घोसी श्री रामबली सिंह यादव को जिला पदाधिकारी द्वारा पौधा देकर बैठक में स्वागत किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जिला क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा का पौधा देकर स्वागत किया गया। समीक्षा बैठक में कार्यपालक अभियंता, बुडको द्वारा बताया गया कि 28.04.2025 को टेंडर खोला जा चुका है, किंतु डीपीआर विलंब से प्राप्त होने के कारण कार्य प्रारंभ में विलंब हुआ है। मंत्री महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी लंबित योजनाओं को मई माह तक पूर्ण किया जाए।
*महत्वपूर्ण चर्चाएं:*
फिदा हुसैन मोड़ से एरोड्राम, मल्लहचक मोड़ से महिला थाना, बड़ी मस्जिद-सब्जी मंडी-सट्टी मोड़-बाबा ईश्वर दास कुटिया तक के मार्गों का निर्माण/मरम्मति
*ग्रामीण कार्य विभाग – समीक्षा बैठक*
ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी माननीय मंत्री जी के द्वारा लिए गई।कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निम्नलिखित सूचनाएं दी गईं:
1. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन योजना: 188 पदों हेतु 309 किमी. का कार्य प्रस्तावित (12 पैकेजों में ₹240.12 करोड़)
2. मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना: 8 पुलों की निविदा आमंत्रित (469 मीटर)
3. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (MMGSY): 17 योजनाएं प्रगति पर
4. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (NDB): 3 योजनाएं प्रगति पर
5. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY): 2 योजनाएं प्रगति पर
6. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (जनरल एवं एससी-एसटी मद): विभिन्न योजनाएं प्रगति पर
“महिला संवाद” कार्यक्रम – खालिसपुर पंचायत, काको
दोपहर 3:00 बजे काको प्रखंड अंतर्गत खालिसपुर पंचायत में “महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, जहानाबाद, जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह ने भाग लिया।
प्रमुख प्रेरक कहानी:
जीविका समूह की सदस्य सुश्री प्रमिला कुमारी ने बताया कि उनका जन्म होते ही उनके पिता ने उन्हें और उनकी माँ को त्याग दिया था। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में उनकी माँ ने जीविका समूह से जुड़कर उन्हें पाला-पोसा और बी.ए. तक पढ़ाई करवाई। राज्य सरकार की पोषाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना आदि की सहायता से प्रमिला ने आगे की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वे अपने गाँव में सी.सी.ए. (कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर) के रूप में कार्यरत हैं और भविष्य की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने मंच से माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।