पीएनबी अग्रणी बैंक कार्यालय में कई बैंक प्रबंधको को दिया गया विदाई



जहानाबाद
पीएनबी अग्रणी बैंक कार्यालय में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर जिले से तबादला हुए बैंक प्रबंधकों को सम्मानित किया गया। रतनी पीएनबी रतनी शाखा के प्रबंधक उत्तम कुमार को प्रमोशन के बाद उन्हें चीफ मैनेजर के पद पर दिल्ली ब्रांच में तबादला हुआ है जबकि जहानाबाद पीएनबी में बैंक के अधिकारी पद पर तैनात रहे शंकर कुमार तथा नोन्ही बैंक प्रबंधक विकास कुमार एवं मुस्सी के बैंक प्रबंधक महानंद कुमार को पटना सर्कल में ट्रांसफर हुआ है। इसके बाद इन लोगों को जिला मुख्यालय स्थित लीड बैंक कार्यालय में समारोह आयोजित कर अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में पहुंचे सर्कल ऑफिस के चीफ मैनेजर विजय कुमार, मनोज कुमार समेत अन्य बैंक अधिकारियों ने इनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए सुखद भविष्य की कामना की गई। लीड बैंक प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंहा, स्थानीय शाखा के चीफ मैनेजर मनोज कुमार के अलावा निशीकांत कुमार, वीरेंद्र कुमार रवि कुमार नागेश कुमार सुमेत अन्य लोगो बताया कि इन लोगो ने अपने कार्यकाल में कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करते हुए बाखूबी से बैंक को लगातार बढ़ने का काम किया। ग्राहकों के साथ खाता धारकों के साथ बेहतर संबंध बनाया और खाता खोलने से लेकर ऋण देने एवं ऋण वसूली में भी सर्वोपरि रखा । इनका कार्यकाल बराबर यादगार रहेगा।
