पी.पी.एम. स्कूल मे सीबीएसई बोर्ड के 12 वीं एवं 10वीं परीक्षा में शत प्रतिशत सफल होकर बच्चों ने परचम लहराया


जहानाबाद :-
सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली के 12वीं की परीक्षा में *कृश राज -78.60%, आदृति श्रेष्ठ. 75.40%, सुरुचि कुमारी- 75.20%, स्नेहा कुमारी- 71.60%, एवं नंदनी कुमारी – 71.20% तथा 11 बच्चों ने 60 से 70% अंक लाया।* इसके अतिरिक्त अन्य सभी बच्चों ने शत-प्रतिशत अंक लाकर उतीर्ण हुए। साथ ही दसवी बोर्ड की परीक्षा में *आदित्य राज-94.2% कशिश कुमारी- 93.2% पियुष कुमार- 89.6%, निखिल कुमार- 88.4%, पुर्णिमा कुमारी – 86.24. तथा – 18 बच्चों ने 80 से 90%, 28 बच्चों ने -70 से 80% एवं 49 बच्चों ने 60 से 70% से अधिक मार्क्स लाया।* शेष अन्य सभी बच्चों ने 50% से अधिक अंक लाकर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। इस आशय की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य एस. शर्मा ने दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. एस. के सुनील ने विद्यालय के बच्चों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।