देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई जहानाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजे बाजार


जहानाबाद
भारत की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जहानाबाद में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा इंडोर स्टेडियम स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से गुजरते हुए अरवल मोड़ तक निकाली गई।

यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “भारतीय सेना जिंदाबाद” जैसे देशभक्ति नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के सभी वरिष्ठ नेता, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष एवं हजारों की  संख्या में आम नागरिक ,महिलाएं, स्कूल रामकृष्ण परमहंस,मानस विद्यालय, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, ज्योतिष फिजिकल अकैडमी गांधी मैदान के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धीरज कुमार ने इस मौके पर कहा, “ऑपरेशन सिंदूर भारत की सहनशक्ति और संप्रभुता का प्रतीक बन चुका है। अब भारत अपने दुश्मनों को आंखों में आंखें डालकर जवाब देने में सक्षम है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह नया भारत है, जो न केवल अपनी रक्षा करना जानता है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता भी रखता है।
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए श्री धीरज कुमार ने कहा कि यदि उसने दोबारा कोई दुस्साहस किया, तो उसे और भी कठोर जवाब मिलेगा।
यह आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को प्रकट करता है, बल्कि आगामी राष्ट्रीय पर्वों के लिए उत्साह और चेतना का संचार भी करता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशवासियों को यह संदेश दिया गया कि भारत किसी भी परिस्थिति में अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा और हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेगा। इस तिरंगा यात्रा में जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, निरंजन केशव प्रिंस, सुनीता कुमारी ,इंदु कश्यप, पिंटू कुशवाहा, मनीष कुमार ,चुन्नु शर्मा, अनिल ठाकुर , मंजू देवी,विजय सत्कार, विनोद शर्मा,जेपी केसरी, बृजेश कुमार,कृष्णकांत कुमार ,महेंद्र कुमार ,विनोद पाठक, मुन्नी चंद्रवंशी,विक्रम कुमार, मनीष केसरी, शुभम राज मिट्ठू, रजनीश कुमार बीकू ,गौरव कुमार समेत हजारों की संख्या में लोग इस तिरंगे यात्रा में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!