देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

नव निर्मित मकान में काम कर रहे मजदुर की बिजली के करंट से हुई मौत।



मुआवजा के मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने अरवल जहानाबाद मुख्य मार्ग को कजीयाना मोड़ के पास किया जाम।

थाना अध्यक्ष परसबिगहा एवं स्थानीय मुखिया के पहल पर हटा जाम।


रतनी फरीदपुर (जहानाबाद) परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम झुनाठी के आगे अरवल जहानाबाद मुख्य मार्ग पर बन रहे नव निर्मित मकान में काम कर रहे मजदुर की बिजली करंट से मौत हो गई।
मौत की खबर लगते ही गुस्साए ग्रामीणों ने कजीयाना मोड़ के पास जहानाबाद अरवल एन एच 33 को घ॑टो रोड जाम कर मकान मालिक से मुआवजे की मांग करने लगे। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परसबिगहा थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार घटना स्थल पर पहुंच जाम को हटाने का प्रयास किया, परंतु गुस्साए ग्रामीण मकान मालिक से मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। वही मृतक परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम झुनाठी निवासी ‌जग्गू बिंद के करीब 30 वर्षीय पुत्र मह॑थ बिंद बताया गया है।
वही घटना स्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि जग्गू बिंद नव निर्मित मकान में मजदूर का काम कर रहा था कि अचानक बिजली के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही उन्होंने बताया नव निर्मित मकान मालिक अमीत कुमार, जहानाबाद के निवासी हैं,जो फरार हो गया है। ग्रामीणों द्वारा मृतक के परिजन को मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं, समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि घंटों जाम रहने के फलस्वरूप स्थानीय मुखिया पति द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी अनील मिस्री के निर्देशानुसार पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपए का चेक तत्काल दिया गया है। तथा स्थानीय मुखिया पति एवं थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार के पहल पर जाम हटाया गया। वही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा गया। वही परिजनों में चित्कार मच गया है तथा सभी को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!