नव मनोनीत राज्य राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्यों का हुआ भव्य अभिनंदन समारोह


जहानाबाद
आज जदयू जिला कार्यालय जहानाबाद में जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में नव मनोनीत जदयू राज्य राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्यों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले से चयनित सात सदस्य जय प्रकाश चंद्रवंशी, निरंजन केशव प्रिंस,प्रो. सुशील सिंहा, मोहम्मद बबलू मौसमी,कमलेश चंद्रवंशी,अनिल कुशवाहा,परिमल राज का नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र , पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया ।
समारोह में सभी नव मनोनीत सदस्यों ने बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा,केंद्रीय मंत्री ललन सिंह , प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।
जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि यह मनोनयन पार्टी की मजबूत जमीनी पकड़ और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति नेतृत्व के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं और आशा जताई कि वे संगठन को और अधिक ऊँचाई तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
समारोह में जदयू नेता राजू पटेल, पंकज राकेश,मनोज चंद्रवंशी,अजय चौरसिया,मधेश्वर यादव,शंकर वर्मा,राजू निषाद,मनीष शर्मा,मुरारी यादव,बबलू पटेल,सहित कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नव मनोनीत सदस्यों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
उक्त बात की जानकारी जदयू जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिकु ने दिया।
