मखदुमपुर प्रखंड में दिव्यांगजनो ,विधवा महिलाओं ,वृद्ध जनों एवं बच्चों के लिए हितकारी समाज कल्याण विभाग की योजनाओं से संबंधित जागरूकता बैठक आयोजित




जहानाबाद
प्रखंड कार्यालय मखदुमपुर के सभा कक्ष में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग ,जिला बाल संरक्षण इकाई अंतर्गत संचालित योजनाओं, बुनियाद केंद्र की सेवाओं एवं नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित जन जागरूकता एवं समीक्षा हेतु मखदुमपुर प्रखंड के सभी मुखिया, पंच ,सरपंच एवं वार्ड सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, श्रीमती माला कुमारी एवं सहायक निदेशक ,सामाजिक सुरक्षा ,श्रीमती पूनम कुमारी के द्वारा किया गया।
सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण के द्वारा सर्वप्रथम दिव्यांगजनों से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाओं जिनमें संबल योजना अंतर्गत बैटरी चालित ट्राई साइकिल एवं सामान्य सहायक उपकरण शामिल है ,कि विस्तार से जानकारी दी गई। चलंत दिव्यागता 60% या उससे ज्यादा हो एवं आय दो लाख प्रतिवर्ष से ज्यादा ना हो,साथ ही उनके रोजगार स्थल एवं विद्यालय या महाविद्यालय , आवासन से 3 किलोमीटर या उससे ज्यादा की दूरी पर हो तो समाज कल्याण की वेबसाइट https//sambalyojana.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त की जा सकती है।मखदुमपुर प्रखंड में अब तक 77 दिव्यांग जन मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त कर चुके हैं।
न्यूनतम 40% या उससे अधिक दिव्यंगता वाले दिव्यांगजन बैसाखी ,श्रवण यंत्र ,साधारण ट्राई साइकिल ,व्हीलचेयर जैसे सुविधाओं के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग में आवेदन देकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
दिव्यांगजनों के लिए सबसे जरूरी पहचान पत्र UDID के संबंध में भी सहायक निदेशक के द्वारा विस्तार से बताया गया एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वैसे दिव्यांगजन जिनके द्वारा पूर्व में दिव्यंगता प्रमाण पत्र बनवा लिया गया है ,वो भी पोर्टल पर जाकर UDID कार्ड के लिए अप्लाई कर ले एवं जो दिव्यांग अब तक UDID कार्ड नहीं प्राप्त कर सके हैं एवं पूर्व में भी दिव्यागता प्रमाण पत्र नहीं बना है, वो UDID पोर्टल पर जाकर नए कार्ड के लिए आवेदन करें एवं मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर UDID कार्ड प्राप्त कर ले। दिव्यांगजनों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र है जिसके आधार पर दिव्यंगता संबंधी पेंशन, यात्रा के लिए पास,योजनाओं में आरक्षण (यदि लागू हो तो) का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
इसके पश्चात जन प्रतिनिधियों को जिला बाल संरक्षण इकाई की महत्वपूर्ण योजनाओं परवरिश इस एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की भी जानकारी दी गई। विगत वित्तीय वर्ष 2024 25 में मखदुमपुर प्रखंड में 219 विवाहित कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 5- 5 हजार रुपए का लाभ मिला है। चालू वित्तीय वर्ष में परवरिश योजना से 27 बच्चे लाभ प्राप्त कर रहे हैं ।
सहायक निदेशक ,सामाजिक सुरक्षा ,श्रीमती पूनम कुमारी के द्वारा सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत चलाई जा रही पेंशन योजनाओं एवं अनुदान योजनाओं के संबंध में जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में शत % लाभ देने के लिए सभी से आह्वान किया गया। बताते चले कि विगत वित्तीय वर्ष 2024- 25 में मखदुमपुर प्रखंड में 976 परिवारों को कबीर अंत्येष्टि का लाभ मिला है जिसमें नगर परिषद के लाभान्वित भी शामिल है। कबीर अंत्येष्टि योजना अंतर्गत धरनई, कुमरडीह, मलाठी पंचायत में प्रखंड के अन्य पंचायतो की तुलना में बेहतर कार्य हुए हैं। राष्ट्रीय परिवार लाभ के संबंध में जिले एवं प्रखंड के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने की अपील की गई। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में 268 परिवारों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना अंतर्गत अनुदान राशि प्राप्त हुई थी ,जिनमें से 54 लाभुक मखदुमपुर प्रखंड से हैं। सहायक निदेशक , सामाजिक सुरक्षा के द्वारा अन्य अनुदान योजनाओं यथा राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना ,मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना, मुख्यमंत्री कुष्ठ कल्याण योजना ,मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना एवं मुख्यमंत्री निश्चतजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के संबंध में भी विस्तार से जनप्रतिनिधियों को बताया गया ,साथ ही योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द आवेदकों को प्राप्त हो इसके लिए जनप्रतिनिधियों के सहयोग के महत्व से भी उन्हें अवगत कराया गया । इसके साथ ही बुनियाद केंद्र की सेवाओं एवं उज्जवल दृष्टि योजना के तहत 50 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों को चश्मा उपलब्धता संबंधी योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, मखदुमपुर के द्वारा बैठक के संयोजन में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया।
इस बैठक के अंत में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी जनप्रतिनिधियों को स्वयं, अपने समुदाय को और अपने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रयास करने का शपथ भी सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा के द्वारा दिलाया गया।

