देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

महिला अनुपात बढ़ाने और निर्वाचक सूची को त्रुटिरहित बनाने हेतु मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के साथ बैठक आयोजित


जहानाबाद

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार आज दिनांक 17 मई, 2025 को समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में 218-मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के निम्न महिला अनुपात वाले मतदान केन्द्रों के बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार ने की।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी द्वारा सभी बीएलओ को प्रपत्र 6, 6(क), 6(ख), 7 एवं 8 से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई तथा महिला अनुपात में वृद्धि, निर्वाचक सूची की शुद्धता एवं मतदाता जागरूकता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि जनगणना 2011 के अनुसार जहानाबाद जिले में महिला-पुरुष अनुपात 922 है, जबकि निर्वाचक सूची में यह अनुपात घटकर 901 रह गया है। इसे संतुलित करने हेतु बीएलओ को डोर-टू-डोर सर्वे कर नामांकन कार्य करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही, 100 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की पहचान कर उनका भौतिक सत्यापन कर प्रपत्र 7/8 के माध्यम से आवश्यक अद्यतन की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने की प्रक्रिया में भी तत्परता बरतने को कहा गया।



बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मखदुमपुर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मखदुमपुर सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!