देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मगध विश्वविद्यालय की परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन


जहानाबाद
आज एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की इकाई द्वारा मगध विश्वविद्यालय की लचर, गैर-जवाबदेह और भ्रष्ट परीक्षा व्यवस्था के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के अंतर्गत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मगध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया।कॉलेज अध्यक्ष अंगद कुमार एवं अमित कुमार ने बताया कि मगध विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था छात्रों के लिए एक गंभीर संकट बन चुकी है। हाल ही में स्नातक सत्र 2024-28 के अंतर्गत जिन छात्रों ने पूरी निष्ठा और मेहनत से परीक्षा दी थी, उन्हें परिणाम में “अनुपस्थित” बताया गया है। यह घटना न केवल छात्रों के भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है, बल्कि उनके भविष्य पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रही है।

इस तरह की अनियमितता केवल इसी सत्र की बात नहीं है, बल्कि बीते कई वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है। हर सत्र में परीक्षा समय पर नहीं होती, नामांकन प्रक्रिया में देरी होती है, और जब परीक्षा होती भी है, तो उत्तरपुस्तिकाओं की जांच और परिणामों की घोषणा में महीनों लग जाते हैं। छात्रों को अपने ही रिजल्ट को लेकर असमंजस और तनाव की स्थिति में रहना पड़ता है।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली इन लापरवाहियों के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह से मौन और निष्क्रिय बना हुआ है। जब छात्र अपने अटेंडेंस मेमो या परीक्षा से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान हेतु महाविद्यालय जाते हैं, तो उन्हें विश्वविद्यालय भेज दिया जाता है। वहीं विश्वविद्यालय में संबंधित अधिकारियों द्वारा छात्रों से अवैध रूप से पैसे वसूले जाते हैं। यह स्थिति केवल परीक्षा में लापरवाही की नहीं, बल्कि संगठित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।

विभाग संयोजक गोपाल शर्मा का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा लगता है, जिसके तहत छात्रों को मानसिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है।




परीक्षा परिणामों में बार-बार छात्रों को अनुपस्थित या फेल दिखाना, बैंकिंग पेपर दिखाना, उत्तरपुस्तिका गुम करना जैसी समस्याएं किसी तकनीकी त्रुटि का परिणाम नहीं हो सकतीं, बल्कि यह एक सुनियोजित विफलता प्रतीत होती है।

विरोध प्रदर्शन में उपस्थित कॉलेज अध्यक्ष अंगद कुमार कॉलेज उपाध्यक्ष अमित कुमार नारायण जी ,विभाग संयोजक गोपाल शर्मा , रोशन कुमार ,सत्य प्रकाश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!